मणिपुर में उग्रवादियों से मुठभेड़ में मेजर शहीद
(India)
मणिपुर में बुधवार को एक मुठभेड़ में मेजर अमित देसवाल के शहीद होने के बाद सेना ने तामेंगलांग जिले में अपना तलाशी अभियान कुछ समय के लिए रोक दिया है और दूरस्थ क्षेत्र से अधिकारी के शव को वापस लाने की कोशिश की जा रही है। सेना के अधिकारियों ने बताया कि तामेंगलांग जिले के नुंगबा क्षेत्र में घना जंगल है और वे 21 पैरा एसएफ के मेजर अमित देसवाल का शव वापस लाने में सफल नहीं हो सके हैं। देसवाल कल एक मुठभेड़ में शहीद हो गए थे। एक अधिकारी ने कहा, पहले हम क्षेत्र को सुरक्षित करने और एक पहुँच मार्ग बनाने की कोशिश कर रहे हैं, जिससे कि शव बरामद करने के लिए हमारे हेलीकॉप्टर सुरक्षित रूप से वहां जा सकें। घने जंगल की वजह से वहां पैदल जाना संभव नहीं है। देसवाल हरियाणा के झज्जर जिले के सुरेहती के रहने वाले थे। उनके परिवार में उनकी पत्नी और साढ़े तीन साल का एक बेटा है। मुठभेड़ में एक उग्रवादी भी मारा गया।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।