दिल्ली सरकार आयोजित करेगी अंबेडकर रत्न सम्मान समारोह
(India)


संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की गुरुवार को जयंती के अवसर पर दिल्ली सरकार तीन साल बाद अंबेडकर रत्न सम्मान समारोह आयोजित कर रही है। ज्ञात हो कि दिल्ली सरकार के अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़ा वर्ग और अल्पसंख्यक कल्याण विभाग द्वारा हर साल एक लाख रुपये सम्मान राशि वाला प्रतिष्ठित सम्मान हर साल दिया जाता है। साल 2012-13 के बाद पिछले तीन साल से यह सम्मान किसी को नहीं दिया गया। केजरीवाल सरकार ने सम्मान का सिलसिला एक बार फिर शुरू करते हुए तालकटोरा स्टेडियम में गुरुवार को अंबेडकर जयंती का भव्य आयोजन किया है। इसमें मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जनसभा को संबोधित कर सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी की सियासी रणनीति में दलित उत्थान को अहमियत देने का संदेश देंगे। इस अवसर पर दिए जान वाले अंबेडकर सम्मान के लिए चयनित व्यक्तियों के नाम की सरकार द्वारा आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। लेकिन सूत्रों की मानें तो अग्रणी अर्थशास्त्री और शिक्षाविद प्रो. सुखदेव थोराट को चुना गया है। प्रो. थोराट के अलावा एक ब्यूरोक्रेट और एक सामाजिक कार्यकर्ता को साल 2012-13 और साल 2013-14 के लिए यह सम्मान दिया जाएगा।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।