फ्रांस की हाईस्पीड ट्रेन के ड्राइवर केबिन में बैठे सुरेश प्रभु
(India)
देश में हाईस्पीड ट्रेन लाने का सपना देख रहे रेलमंत्री सुरेश प्रभु ने खुद फ्रांस में इस ट्रेन का सफर किया, वो भी ड्राइवर के केबिन में बैठकर। इस ट्रेन के लाइव अनुभव को समझने के लिए उन्होंने ये फैसला किया। इस तरह उन्होंने पेरिस से रिम्स तक का 150 किलेामीटर का सफर मात्र 45 मिनट में पूरा किया। प्रभु ने फ्रांस की हाईस्पीड ट्रेन टीजीवी का सफर किया। यह ट्रेन 320 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से फर्राटा भरती है। फ्रांस के वरिष्ठ रेल अधिकारी ने बताया कि अपनी यात्रा के दौरान सुरेश प्रभु ने ट्रेन के ड्राइवर से सभी सुरक्षा इंतजामों और अत्याधुनिक सुविधाओं के बारे में जाना। इसके अलावा प्रभु को रिम्स स्टेशन के रखरखाव और सुविधाओं के बारे में भी बताया गया। भारतीय रेल ने फ्रांस के साथ सेमी हाई स्पीड ट्रेन लाने के लिए समझौता किया है। इसके मुताबिक वह नई दिल्ली से लेकर चंडीगढ़ तक का रेल ट्रैक सेमी हाईस्पीड ट्रेन के लायक बनाएगा। इसके अलावा फ्रांस अंबाला और जालंधर के स्टेशन को भी अत्याधुनिक बनाने में मदद करेगा।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।