पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण के लिए मतदान जारी
(India)


पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए सुबह 7 बजते ही मतदान शुरू हो गया। आज रविवार को राज्य की 56 विधानसभा सीटों के लिए सात राज्यों में वोटिंग हो रही हैं। आज के चुनाव इसलिए भी खास हैं क्योंकि ये उन इलाकों में भी हैं जो पिछले दिनों हिंसा के लिए काफी चर्चा में रहे। आज बीरभूम और मालदा में भी चुनाव हो रहे हैं जहां कुछ महीने पहले ही सांप्रदायिक हिंसा और राजनैतिक जंग छिड़ी थी। मतदान काफी संख्या में पोलिंग बूथ के बाहर लाइन में खड़े दिख रहे हैं। यहां सुरक्षा बलों की बड़ी तैनाती चुनाव आयोग के निर्देश पर की गई है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।