दिल्ली के परिवहन मंत्री गोपाल राय ने उपराज्यपाल से पुलिस को ऑटो व टैक्सी यूनियनों द्वारा प्रस्तावित हड़ताल के दौरान कोई अप्रिय घटना रोकने का निर्देश देने का अनुरोध किया है। ये यूनियनें ऐप आधारित कैब ऑपरेटरों के खिलाफ सोमवार को हड़ताल कर रही हैं। हालांकि, आज बैठक करने वाली आठ यूनियनों ने इस हड़ताल से खुद को अलग किया। राय ने सोमवार को प्रस्तावित हड़ताल से पैदा होने वाली किसी भी समस्या से निपटने के लिए आवश्यक व्यवस्था पर चर्चा करने के लिए पुलिस और परिवहन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से भी मुलाकात की। उप राज्यपाल नजीब जंग को लिखे अपने पत्र में राय ने आरोप लगाया कि आरएसएस और भाजपा की ऑटो, टैक्सी यूनियनों ने 18 अप्रैल को हड़ताल पर जाने की घोषणा की है। कई ऑटो यूनियनों के प्रतिनिधियों ने मुझसे मुलाकात की और हड़ताली यूनियनों द्वारा हिंसा और तोड़फोड़ की आशंका व्यक्त करते हुए खुद को इस हड़ताल से अलग किया है। राय ने दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से भी मुलाकात की और उनसे रेलवे स्टेशनों और अस्पतालों जैसे स्थानों पर अधिक पुलिस कर्मी तैनात करने का आग्रह किया ताकि ऑटो और टैक्सी सुगमता से आवागमन कर सकें।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।