केवल ऑड-ईवन योजना से नहीं घटेगा प्रदूषण-सीएसई
(India)
पर्यावरण संरक्षण के लिए काम करने वाली संस्था श्सेंटर फॉर साइंस एंड एनवायरमेंटश् (सीएसई) ने राजधानी में ऑड-ईवन योजना का दूसरा चरण शुक्रवार से शुरु होने का स्वागत करने के साथ यह भी कहा है कि सिर्फ इसके बूते प्रदूषण कम होने वाला नहीं है। संस्था की महानिदेशक सुनीता नारायण ने कहा कि राजधानी में वायु प्रदूषण खतरनाक स्तर तक पहुंच चुका है ऐसे में ऑड -ईवन जैसी योजनाओं से इसका तत्कालिक हल तो निकल सकता है लेकिन ये स्थायी समाधान नहीं हो सकतीं। नारायण ने कहा कि प्रदूषण की समस्या से निबटने के लिए सार्वजनिक परिवहन सेवाओं को बेहतर बनाना जरुरी है। इसके लिए सरकार को सबकी राय के साथ कुछ ठोस उपाय तलाशने होंगे। दिल्ली सरकार का दावा है कि पहली जनवरी से 15 जनवरी तक प्रयोग के तौर पर शुरु की गई ऑड-ईवन योजना काफी सफल रही थी। हालांकि कुछ पर्यावरणविद् और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े संगठन इससे पूरी तरह सहमत नहीं हैं। उनका कहना है कि इस येाजना से प्रदूषण घटाने में कोई खास मदद नहीं मिली।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।