कटरा में पीएम मोदी ने किया सुपरस्पेशलिटी अस्पताल का उद्घाटन
(India)
प्रधानमंत्री बनने के बाद मां वैष्णोदेवी के आधार शिविर कटरा में दूसरी बार आए नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस 230 बिस्तरों वाले सुपरस्पेशलिटी अस्पताल का औपचारिक उद्घाटन किया। मोदी ने ककरयाल गांव में श्रीमाता वैष्णो देवी तीर्थस्थल बोर्ड की ओर से 300 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित इस अस्पताल का उद्घाटन किया। इस मौके पर प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्यमंत्री डा जितेंद्र सिंह, राज्यपाल एन एन वोहरा, मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती, उप मुख्यमंत्री निर्मल सिंह, रेयासी से विधायक वित्त एवं राज्य मंत्री अजय नंदा, अस्पताल की संचालक कंपनी नारायण हृदयालय प्राइवेट लिमिटेड के अध्यक्ष डा. देवी प्रसाद शेट्टी तथा राज्य सरकार के कई मंत्री एवं विधायक तथा बोर्ड के अधिकारी मौजूद थे।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।