एप आधारित टैक्सी सेवा मुहैया कराने वाली कंपनी उबर ने दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में अस्थायी रूप से किराए में वृद्धि को वापस ले लिया है। किराये में कई गुना बढ़ोतरी की वजह से कंपनी की काफी आलोचना हो रही है। दिल्ली सरकार द्वारा चलाई जा रही ऑड ईवन योजना के चैथे दिन यात्रियों को उबर की एप पर टैक्सी बुक करने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा क्योंकि इस पर आम किराए से पांच गुना ज्यादा किराया दिखाई दे रहा था। अमेरिका की इस कंपनी ने बताया कि नियमित तौर पर जब आपूर्ति से अधिक मांग होती है तो किराये में वृद्धि दिखने लगती है। उबर इंडिया के महाप्रबंधक (उत्तर) गगन भाटिया ने कहा, दिल्ली सरकार द्वारा हमारे सहयोगी ड्राइवर साक्षेदारों के वाहनों का परमिट रद्द करने और जब्त करने की धमकी दिए जाने कारण हम दिल्ली में तत्काल प्रभाव से अस्थायी रूप से किराये में वृद्धि प्रणाली को रोक रहे हैं। दिल्ली को चलायमान रखने के लिए हम सरकार के साथ मिलकर काम करने की उम्मीद करते हैं, विशेषकर ऐसे समय में जब नागरिकों को हमारी सबसे ज्यादा जरूरत है। किराये में वद्धि एक प्रणाली है जो ओला और उबर द्वारा उपयोग में लायी जाती है। इससे ड्राइवरों को उनकी कैब को चलाते रहने के लिए अतिरिक्त कमाई की पेशकश की जाती है और इसलिए किराये में वद्धि दिखाई देती है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।