पूर्वी दिल्ली के गांधीनगर इलाके में सिलेंडर फटने से दो लोगों की मौत हो गई। वहीं हादसे में इस कारण दीवार गिर जाने के कारण कई लोगों के घायल होने बात सामने आई है। पुलिस ने बताया कि घटना में कई लोग दब गये थे। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि उन्हें सोमवार शाम साढ़े सात बजे के करीब सूचना मिली थी थी कि गांधीनगर इलाके के कैलाश नगर की गली नंबर 17 में एक मकान में भयंकर सिलेंडर ब्लास्ट हुआ है। इस कारण दो मकानों की दीवार गिर गई। जिसके कई लोग घायल हो गये। हादसे में पहले सिलेंडर ब्लास्ट हुआ। इसके बाद ब्लास्ट के कारण एयरकंडीशनर भी फट गया। जिससे दो मकान बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गये। पुलिस के अनुसार सिलेंडर ब्लास्ट संजय कश्यप नाम के शख्स के घर में हुआ, वह चार मंजिला घर के पहले तल पर रहते हैं। संजय पेशे से एडवोकेट हैं। हादसे में उनकी पत्नी 35 साल की पूनम की मौत हो गई। वहीं संजय के सामने स्थित मकान में काम करने वाले एक मजूदर की भी मौत हो गई है। हालांकि पुलिस अधिकारी इस मजदूर की पहचान नहीं बता सके हैं पुलिस का कहना है कि घटना की सूचना मिलने के बाद दमकल, क्वीक रिस्पांस टीम मौके पर पहुंची । हादसे की वजह प्राथमिक तौर पर पहले सिलेंडर फट गया, यह सामने स्थित घर में लगे एसी से जाकर टकरा गया। इस वजह से एसी में आग लग गई। पुलिस ने बताया है कि घटना में चार बच्चे नैना, क्रिश, वीर और यश घायल हुए हैं। वही अब्बास, शफीक और राजेश घायल हुए हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।