ऑड ईवन के तीसरे दिन चालानों में कमी आई
(India)


ऑड ईवन योजना के तीसरे दिन उल्लंघनकर्ताओं की संख्या काफी कम रही। जहां पहले दिन ट्रैफिक पुलिस ने 884 वाहनों का चालान किया था, वहीं दूसरे दिन 678 वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई हुई। सोमवार को दिनभर में 256 वाहन पकड़े गए। ट्रैफिक पुलिस का कहना है कि पहले दिन जितने पुलिसकर्मी सम-विषम योजना में तैनात किए गए थे, तीसरे दिन भी उतने ही ड्यूटी पर हैं। तेज धूप होने के बावजूद ट्रैफिक पुलिस ने उल्लंघनकर्ताओं पर नजर रखी। कई चैराहों पर वाहन चालकों और पुलिसकर्मियों के बीच कहासुनी भी हुई। विकास मार्ग पर सुबह पीकऑवर में जाम लग गया। इसके चलते उन अभिभावकों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा, जो अपने बच्चों को स्कूल छोड़ने के लिए जा रहे थे। चूंकि बच्चों के स्कूल की अलग-अलग डे्रस थी, इसलिए पुलिस को जांच पड़ताल में थोड़ा समय लग गया। कई अभिभावक ऐसे भी देखे गए, जिनकी गाड़ी में बच्चे तो बैठे थे, लेकिन उन्होंने स्कूल ड्रेस नहीं पहन रखी थी। ऐसे में उन्हें रोका गया। इस वजह से कुछ बच्चे स्कूल के लिए भी लेट हो गए। अभिभावकों का कहना था कि वे स्कूल में दाखिला कराने जा रहे हैं, इसलिए ड्रेस पहनना जरूरी नहीं है। कुछ अभिभावक ट्रैफिक पुलिस के साथ इस बात को लेकर झगड़ते देखे गए कि छुट्टी के वक्त जब वे अपने बच्चों को लेने जाएंगे तो पुलिस उन्हें रोक लेगी। इस सवाल का ट्रैफिक पुलिस के पास कोई जवाब नहीं था।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।