वैशाली में पंचायत चुनाव में गजब का नजारा देखने को मिल रहा है। उम्मीदवार सोशल मीडिया से प्रचार कर रहे हैं। प्रत्याशी व्हाट्सएप और फेसबुक पर शुभकामनाएं दे रहे हैं। जिन उम्मीदवारों के पास अच्छा किस्म का मोबाइल नहीं है, वे नया मोबाइल खरीद व्हाट्सएप और फेसबक से अपनों को संदेश भेज रहे हैं। रामनवमी में उम्मीदवारों ने लोगों को खूब शुभकामनाएं दी। इससे कई वोटर परेशान भी दिखे। व्हाट्सएप संदेशों से वोटरों को जज करने में परेशानी हो रही है किसे वोट दें किसे नहीं। पकड़ी गांव के जयप्रकाश कहते हैं कि मुखिया के लिए खड़े सभी प्रत्याशी खास हैं। अब किसे वोट दें यह समस्या खड़ी हो रही है। उनके पास सभी उम्मीदवारों के मैसेज आ रहे हैं। विशनपुर हीराराम उर्फ पहाड़पुर पंचायत में कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। पंचारत के सभी सोशल मीडिया का सहारा ले रहे हैं। इस बार पंचायत चुनाव में खड़े उम्मीदवारों को लोगों के कई सवालों से जूझना पड़ रहा है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।