श्रीमाधोपुर. चोरी के आरोप में पुलिस रिमाण्ड पर चल रहे बलकेश मीणा की मंगलवार को जयपुर में उपचार के दौरान मौत हो गई। बलकेश नीमकाथाना के नयाबास का रहने वाला था। परिजनों का आरोप है कि उसकी मौत पुलिस रिमाण्ड के दौरान की गई मारपीट की वजह से हुई है। परिजन उसका शव लेने के लिए जयपुर रवाना हो गए हैं इधर, पुलिस के खिलाफ बलकेश के परिजनों और समाज के लोगों में गहरा रोष है। ये दोषी पुलिसकमिज्यों के खिलाफ कारज्वाई की मांग कर रहे हैं। मामले की गंभीरता व लोगों के रोष को देखते हुए नयाबास में भारी पुलिस जाप्ता तैनात किया गया है। रींगस, श्रीमाधोपुर, अजीतगढ़ समेत आस-पास के अन्य थानों के अलावा सीकर पुलिस लाइन से भी जाप्ता नयाबास भेजा गया है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।