राजस्थान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से ग्रामोदय से भारत उदय की योजना की शुरुआत को ढोंग बताया है। उन्होंने कहा कि राजस्थान में भी सरकार ग्राम सेवा सहकारी समितियों की स्वायत्तता व अस्तित्व को समाप्त करने का षडयंत्र कर रही है जो किसान विरोधी है। पायलट ने बयान जारी कर कहा कि ग्राम सेवा सहकारी समितियों को कांग्रेस के राज में मिनी बैंकों के समकक्ष महत्व दिया गया था जो लाखों किसानों को ऋणों का वितरण कर कृषि व्यवस्था को सुचारू बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही थी।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।