दिल्ली में ओला और उबेर की 18 टैक्सियां जब्त
(India)

दिल्ली सरकार ने नियमों का उल्लंघन करने पर ओला और उबेर की 18 टैक्सियां जब्त कर लीं। ये गाड़ियां उबेर और ओला से पंजीकृत नहीं थी। इसे प्राइवेट गाड़ी के तौर पर चलाया जा रहा था। परिवहन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि आम तौर पर ओला और उबेर से पंजीकृत गाड़ियां ही सड़कों पर चलती हैं लेकिन इन गाड़ियों को प्राइवेट तौर पर चलाया जा रहा है। अधिकारी ने बताया कि जब ग्राहक से पूछा गया तो उसने बताया कि ये गाड़ी उबेर से बुक की गयी है। गौरतलब है कि सरकार ने सोमवार को ही साफ कर दिया था कि अधिक किराया वसूलने और नियम तोड़ने वाली टैक्सियों पर कड़ी कार्रवाई होगी। ज्यादा किराया वसूलने पर इन्हें जब्त कर लिया जायेगा। दिल्ली में ऑड-ईवेन फार्मूला एक बार फिर शुक्रवार से लागू हो गया। राष्ट्रीय राजधानी में बढ़ते प्रदूषण को रोकने के लिए क्या इस योजना को हमेशा के लिए लागू कर दिया जाना चाहिए? आप भी लें लाइव हिन्दुस्तान के ऑन लाइन सर्वे में हिस्सा।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।