मथुरा के थाना गोविन्द नगर की कुशक गली में एक मकान का एक हिस्सा भरभरा कर नीचे आ गया जिसमे तीन की मौत हो गयी जबकि एक किशोरी और एक किशोर घायल हो गए। घायलो को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया हे। एक साथ तीन मौतों और चीख पुकार से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। यह दिल दहलाने वाला हादसा मथुरा के थाना गोविन्द नगर की कुशक गली के रहने वाले महेश व्यास के यहाँ हुआ। पेशे से चाँदी की तोडियो की बाहर मंडी करने वाले महेश मंगलवार को घर से बाहर गए हुए थे घर पर बच्चे और पत्नी थी। रात को सभी लोग सोये हुए थे की तभी रात 1 बजे के आसपास मकान की दूसरी मंजिल का एक हिस्सा नीचे आकर गिर पड़ा। इसमें 5 लोग दब गए, कुछ ही देर में आसपास के लोगो के साथ ही पुलिस और फायर बिग्रेड के कर्मचारी और अधिकारी भी पहुच गए । मौके पर पड़े मलबे को आसपास के लोग ही हटाते रहे लेकिंन फायर कर्मीयो द्वारा कोई प्रयास नहीं किया गया ।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।