अभी भी भगौड़े ललित मोदी के संपर्क में सीएम राजे-कांग्रेस
(India)



आईपीएल के तीन मैचों की मेजबानी महाराष्ट्र से जयपुर को मिलने के साथ ही अब इसे लेकर सियासत भी शुरू हो गई है। कांग्रेस पार्टी ने जयपुर में आईपीएल मैचों के आयोजन को निराधार बताया है। साथ ही राज्य सरकार को इस मामले में आढ़े हाथ लेने की कोशिश भी की है। कांग्रेस पार्टी की तरफ से नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी ने राज्य सरकार पर हल्ला बोला है। उन्होंने आईपीएल मैचों के जयपुर में आयोजन के लिए प्रदेश की सीएम के भगौड़े ललित मोदी से संपर्क होने की ओर इशारा किया है। डूडी ने कहा कि ये साफ जाहिर है कि देश के भगौड़े ललित मोदी से प्रदेश की मुख्यमंत्री के ताल्लुकात अभी भी बने हुए हैं क्योंकि खींवसर मुख्यमंत्री से बिना पूछे कोई कदम नहीं उठा सकते।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।