दिल्ली में टैक्सी चालकों के मनमाना किराया वसूलने पर सीएम अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि मनमाना किराया वसूलना दिनदहाडे डकैती है। कोई भी जिम्मेदार सरकार इसे बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि कुछ टैक्सी कंपनियां कह रही हैं कि उनको लूट करने नहीं दिया जाएगा तो वे कैब सुविधा नहीं देंगी। यह तो खुली ब्लैकमेलिंग है, सरकार ऐसा नहीं होने देगी। उन्होंने कहा कि वे टैक्सी कंपनियों के खिलाफ नहीं हैं। वे पूरी तरह उनका समर्थन करते हैं। वे लोगों को महत्वपूर्ण सेवाएं दे रहे हैं। लेकिन उनको कानून तो मानना होगा। सीएम ने कहा कि अधिक किराया वसूलना, डीजल कारों, बिना लाइसेंस वाले चालकों और कैब कंपनियों की ब्लैकमेलिंग को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।