शर्मा ने तिहाड़ जेल के डीजी पद से इस्तीफा दिया
(India)
पद संभालने के एक दिन बाद वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी जेके शर्मा ने तिहाड़ जेल के महानिदेशक पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने कहा कि आप सरकार ने उनकी नियुक्ति के लिए उपराज्यपाल नजीब जंग से पूर्व मंजूरी नहीं ली। प्रधान सचिव (दिल्ली गृह विभाग) एस एन सहाय को लिखे पत्र में शर्मा ने कहा कि चूंकि उनकी नियुक्ति का आदेश सक्षम प्राधिकार (उपराज्यपाल) की मंजूरी के बगैर जारी हुआ, उनके द्वारा संभाला गया पद इसकी जिम्मेदारी संभाल रहे पूर्व अधिकारी को वापस करता हूं। मंगलवार को आप सरकार ने शर्मा को तिहाड़ का नया डीजी नियुक्त किया था जबकि उपराज्यपाल कार्यालय के सूत्रों ने कहा कि सरकार ने इसके लिए पूर्व अनुमति नहीं ली थी और नियुक्ति अस्तित्व में नहीं है। वर्ष 1982 बैच के आईपीएस अधिकारी और डीजी (होम गार्ड) शर्मा को डीजी (कारागार) का अतिरिक्त प्रभार दिया गया था।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।