दिल्ली में 50 और कैब जब्त
(India)
दिल्ली में यात्रियों से अधिक किराया वसूली के मामले में एप आधारित 50 और कैब को जब्त किया गया है। वहीं मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मनमाना किराया वसूली को श्खुली लूटश् करार देते हुए संकेत दिए हैं कि इस तरह का पैंतरा अपनाने वालों पर हमेशा के लिए प्रतिबंध लग सकता है। दिल्ली सरकार के एक अधिकारी ने कहा, श्ग्राहकों की शिकायतों पर हमने 50 और कैब को जब्त किया है। सभी टैक्सियों का परिचालन एप आधारित है। उन्होंने कहा कि जब्त की गई 50 में से 35 टैक्सियां दिल्ली से बाहर पंजीकृत हैं। ग्राहकों से अधिक किराया वसूली को लेकर दिल्ली सरकार ने सोमवार को ओला और उबर से संबंधित 18 टैक्सियों को जब्त किया। इन टैक्सियों ने दिल्ली में लागू सम-विषम परिवहन योजना का फायदा उठाते हुए ग्राहकों से मनमाना किराया वसूला था। क्या ऑड-ईवन हमेशा के लिए लागू कर दिया जाए, रखें अपनी राय... दिल्ली में ऑड-ईवेन फार्मूला एक बार फिर लागू हो गया। राष्ट्रीय राजधानी में बढ़ते प्रदूषण को रोकने के लिए क्या इस योजना को हमेशा के लिए लागू कर दिया जाना चाहिए? आप भी लें लाइव हिन्दुस्तान के ऑन लाइन सर्वे में हिस्सा।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।