बरेली से सुल्तानपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस के निकलते ही बदमाशों ने धावा बोल दिया लेकिन वहां लूटपाट करने में नाकाम रहे। इसके बाद ट्रेन जब रामपुर के पास दुगनपुर पहुंची उन्होंने दोबारा चेन पुलिंग कर रोक लिया और लूटपाट की। एक से आठ नंबर तक की स्लीपर बोगी में यात्रियों से सामान छीन लिया। करीब 15 मिनट तक डकैत लूटपाट मचाते रहे। यात्रियों की चीख पुकार के बाद टीटीई पवन कुमार ने मुरादाबाद कंट्रोल रूम को सूचना दी। इसके बाद ट्रेन का एस्कॉर्ट बोगियों में पहुंचा तब तक बदमाश फरार हो चुके थे। एक्कार्ट ने यात्रियों से जानकारी ली। वहीं खबर मिलने के बाद मुरादाबाद में हड़कंप मच गया। ट्रेन के मुरादाबाद पहुंचने पर आरपीएफ ने उसे कवर किया। ट्रेन की कोच एस 4 में सवार आशा देवी ने बताया कि वह अपने भतीजी की शादी में शामिल होकर लौट रही थीं। उनके बैग में जेवर और पैसे रखे हुए थे लेकिन डकैतों ने सारा सामान लूट लिया। वहीं एस टू में सवार हरियाणा के घारूखेड़ा रोड निवासी उर्मिला देवी ने कहा कि डकैतों ने कई लोगों का बैग छीन लिया। डकैतों ने अहमदाबाद की राधा देवी, अनिल कुमार, इशरत जहां, समेत कई लोगो ंको निशाना बनाया।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।