बिहार में ताड़ी बेचने वालों को दस हजार रुपये प्रति माह बेरोजगारी भत्ता देने की मांग की गयी है। ऐसा नहीं होने पर राज्यस्तरीय आंदोलन होगा। भाकपा माले ने बुधवार को इस मांग को लेकर कलेक्ट्रेट में धरना दिया। धरने पर बैठे लोगों ने कहा कि ताड़ी बेचना महादलितों का मुख्य पेशा है। अब राज्य सरकार ने इसकी बिक्री पर रोक लगा दी है। इनके समक्ष भुखमरी की स्थिति है। ताड़ी की दुकानें बंद होने से गरीबों का चूल्हा जलना मुश्किल है। इसलिए राज्य सरकार प्रत्येक ताड़ी विक्रेताओं को दस हजार रुपये प्रति माह बेरोजगारी भत्ता दे। रोजगार की गारंटी भी सरकार दे। मौके पर चार सूत्री मांगों का ज्ञापन जिलाधिकारी को दिया गया।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।