आसाराम और उनके बेटे नारायण साईं फिर मुसीबत में हैं। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने 2500 करोड़ रुपए की प्रॉपर्टी की रिपोर्ट तैयार की है। इसके आधार पर उनसे 750 करोड़ रुपए से अधिक की वसूली की जाएगी। उधर, उज्जैन में सिंहस्थ शुरू होने से पहले साधुओं ने आसाराम के आश्रम पर कब्जा कर लिया और वहां पोस्टर फाड़ डाले। दरअसल, नाबालिग से रेप के आरोप में जोधपुर की जेल में बंद आसाराम के अहमदाबाद में मौजूद एक साधक के घर से दस्तावेजों के 42 थैले मिले थे।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।