सीएम हरीश रावत ने ली कैबिनेट बैठक
(India)

गुरुवार को सीएम हरीश रावत की अध्यक्षता में बीजापुर कैंप में रात नौ बजे से कैबिनेट बैठक शुरू हुई। लगभग ढाई घंटे की बैठक में सरकार ने कई महत्वपूर्ण फैसलों पर मुहर लगाई। मुख्य सचिव शत्रुघ्न सिंह ने बताया कि जमीनों के सर्किट रेट कम करने के लिए कमेटी बना दी है। कमेटी में वित्त मंत्री के अलावा मुख्य सचिव, वित्त सचिव व सभी जिलाधिकारी सदस्य होंगे। पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस के बर्खास्त विधायक विजय बहुगुणा ने भी पूर्व में इस मांग को उठाया था। सरकार ने सभी गेस्ट टीचरों को दोबारा नौकरी देने के लिए शुक्रवार को जीओ करने पर सहमति दे दी है। रिस्पना पुल तिराहे को अब शक्तिमान घोड़े के नाम से जाना जाएगा। भाजपा के 14 मार्च की रैली के दौरान शक्तिमान घायल हो गया था। एक दिन पहले ही इलाज के दौरान शक्तिमान ने दम तोड़ दिया था। भाजपा विधायक गणेश जोशी व अन्य भाजपाइयों के खिलाफ इस मामले में मुकदमा दर्ज किया था।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।