जयपुर में यातायात पुलिस और सख्त
(India)
जयपुर में बढ़ते सड़क हादसों को रोकने के लिए शहर की यातायात पुलिस और सख्त हो गई है ,,,सुप्रीम कोर्ट की ओर से गठित सड़क सुरक्षा समिति के निर्देशों के बाद अब शहर की यातायात पुलिस नियमों का उल्लंघन करने पर वाहन चालकों का ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित करेगी ,,, सुप्रीम कोर्ट के दिशा निर्देशों के अनुसार जयपुर की सड़कों पर अब शराब पीकर वाहन चलाने, ड्राइविंग के दौरान मोबाइल पर बात करने, तेज गति से वाहन चलाने, ओवर लोड वाहन और लाल बत्ती का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर सख्त कार्रवाई होगी ,,,ऐसे वाहन चालकों पर जुर्माने के साथ ही उनका ड्राइविंग लाइसेंस तीन महीने के लिए निलंबित किया जाएगा

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।