औरंगाबाद में आग से 13 लोग मरे
(India)

औरंगाबाद के दाउदनगर के हरि बिगहा में आग लगने से जहां 13 लोगों की मौत हो गई है वहीं 5 अन्य गंभीर रूप से झुलस गये हैं । मृतकों में पांच बच्चे, 4 महिला और 3 पुरूष शामिल हैं। इनमें से 7 एक ही परिवार के बताये जाते हैं । ग्रामीणों ने बताया कि भोला पासवान नाम का एक ओझा झाड़ फुंक का काम कर रहा था जिसमें उसने दिये और अगरबत्ती जला रखे थे । उन्हीं अगरबत्तियों में से निकली चिन्गारी हवा के झोंकांे से उड़कर आग की लपटों में तबदील हो गया और देखते ही देखते उस घर को और पड़ोस के एक घर को अपनी जद में ले लिया। इस दर्दनाक हादसे में 12 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई । दमकल की टीम जब पहुंची तब जाकर आग पर काबु पाया जा सका इस बीच आपदा प्रबंधन विभाग की तरफ से सभी मृतकों के परिजनों को चार चार लाख रूपये बतौर मुआवजा दिये जाने का ऐलान कर दिया गया है जबकि घायलों को 50 हजार की राशि दी जायेगी ।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।