मोदी सरकार ने संसद के उच्च सदन यानी राज्यसभा के विभिन्न क्षेत्रों की छह हस्तियों को मनोनीत किया। इनमें सलीम खान का नाम भी शामिल है। सुब्रमण्यम स्वामी, मैरी कॉम, नवजोत सिंह सिद्धू, स्वप्न दास गुप्ता, सुरेश गोपी और नरेंद्र जाधव शामिल हैं। अब खबर है कि सलीम ने इससे इनकार कर दिया है। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हुई है। यह भी साफ नहीं है कि सलीम खान ने ऐसा क्यों किया। सलमान खान के पिता 80 वर्षीय सलीम खान प्रधानमंत्री मोदी के करीबी बताए जाते हैं। कई मौकों पर खान परिवार मोदी सरकार का समर्थन कर चुका है। यहां तक कि गुजरात दंगो से लेकर पुरस्कार वापसी तक सलीम खान ने मोदी का समर्थन किया है। फिलहाल भाजपा की ओर से भी कोई टिप्पणी नहीं आई है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।