हाईकोर्ट में 9 बागी विधायकों की याचिका पर सुनवाई आज
(India)

हाईकोर्ट में उत्तराखंड विधानसभा के 9 बर्खास्त विधायकों की याचिका पर शनिवार को फिर से सुनवाई होगी। न्यायमूर्ति यूसी ध्यानी की एकलपीठ ने 12 अप्रैल को सुनवाई के बाद यह तिथि तय की थी। संयुक्त खंडपीठ के राष्ट्रपति शासन को समाप्त करने तथा सुप्रीम कोर्ट के इस पर स्थगन के बाद इस मामले में कोर्ट के रुख पर सबकी नजर लगी हुई है। बर्खास्त विधायकों ने स्पीकर गोविंद सिंह कुंजवाल के फैसले के खिलाफ याचिका दायर की है। इसमें मुख्य रूप से सुनावाई के लिए पर्याप्त समय नहीं दिए जाने और उन पर लगाए गए आरोपों के प्रमाण उपलब्ध नहीं कराए जाने की जानकारी देते हुए आदेश को रद्द करने की मांग की गई है। एकलपीठ में 11 और 12 अप्रैल को हुई सुनवाई के दौरान दोनों पक्षों से अपनी दलील पेश की थी।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।