जमशेदपुर में आज पीएम मोदी करेंगे ग्रामोदय से भारत उदय समारोह को संबोधित
(India)
जमशेदपुर में स्थानीय नीति के खिलाफ आज आहूत कोल्हान बंद के समर्थकों ने सुबह चार बजे से ही उत्पात मचाना शुरू कर दिया। घटशिला अनुमंडल के मुसाबनी प्रखंड परिसर में भोर चार बजे खडी बस मे आग लगा दी। बस जलकर राख हो गई। इस बस को डुमरिया से पारा शिक्षकों को लेकर प्रधानमंत्री के कार्यक्रम मे आना था। प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी आज दोपहर बाद तीन बजे ग्रामोदय से भारत उदय समारोह को संबोधित करने के लिए यहां आयेंगे। दूसरी ओर यहां से 20 किमी दूर पोटका में बंद समर्थकों ने टैंकर को आग के हवाले कर दिया। उधर सुन्दरनगर थाना के हितकू ( नरवा पहाड़ ) मुख्य सडक पर टायर जलाकर और पेड़ की टहनी रखकर जाम किया। जमशेदपुर आने वाला मार्ग बाधित हो गया। वहीं चक्रधरपुर के सोनुवा मे झामुमो द्वारा बुलाई गई बंदी का असर देखने को मिला रहा है। बाजार बंद है और सडकों पर सन्नाटा पसरा हुआ है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।