धौलपुर जिले के बसेड़ी थाना क्षेत्र के नयाबांस गाँव में सिलेंडर लिकेज होने से हादसा हो गया। सिलेंडर लीकेज से लगी आग की चपेट में आ जाने से 6 लोग झुलस गए। हादसे में झुलसे लोगो को बसेड़ी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां 3 लोगांे की हालत गंभीर होने पर उन्हें इलाज के लिए धौलपुर जिले के मंगल सिंह चिकित्सालय में रैफर कर दिया गया हैै। जहां घायलों का इलाज किया जा रहा है। हादसा उस वक्त हुआ जब गाँव में बृजमोहन शर्मा के परिवार में माता पूजन के लिए कन्या का भोजन तैयार किया जा रहा था तभी अचानक रसोई में रखे गैस सिलेंडर ने आग पकड़ ली। आग की चपेट में आने से घर में मौजूद 3 पुरुषों के साथ 3 महिलाए झुलस गई।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।