बिहार के समस्तीपुर जिला में आग लगने की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है...आज फिर कई जगहों पर आग लगने से जान-माल का भारी नुकसान हुआ..करीब 400 से अधिक घर जलकर खाक हो गए हैं वहीं दो बच्चों की आग में झुलसकर मौत हो गई..कई मवेशियों के जलकर मरने और आग बुझाने के दौरान लोगों के झुलसकर घायल होने की भी सूचना मिली है..उजियारपुर के पतैली गांव बलरामपुर चिरंजी टोला में करीब 150 घर आग की भेंट चढ़ गए साथ ही घर में मौजूद मुकेश पासवान के पुत्र एवं पुत्री की भी जलने से मौत हो गई..दूसरी तरफ पटोरी अनुमंडल के मोहीउद्दीन नगर और मोहनपुर में आग से 250 से अधिक घर स्वाहा हो गए तो मोरवा के लडुआ में आग ने 15 घरों को अपना निशाना बनाया...प्रशासनिक स्तर पर अग्निपीड़ितों के लिए अस्थायी शिविर बनाए गए हैं..
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।