भाजपा ने मंत्रियों को जिलों को प्रभार सौंपा
(India)
राजस्थान सरकार ने एक आदेश जारी कर मंत्रियों एवं राज्य मंत्रियों को विभिन्न जिलों का प्रभारी नियुक्त किया है...आदेश के अनुसार गृह मंत्री गुलाब चंद कटारिया को जयपुर जिले का प्रभारी, जनजाति क्षेत्रीय विकास मंत्री नंदलाल मीणा को चित्तौड़गढ़ जिले का, चिकित्सा मंत्री राजेन्द्र राठौड़ को पाली एवं सिरोही जिलों का, उच्च शिक्षा मंत्री कालीचरण सराफ को भरतपुर का, कृषि एवं पशुपालन मंत्री प्रभू लाल सैनी को कोटा, उद्योग मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर को अलवर, सार्वजनिक निर्माण एवं परिवहन मंत्रीयूनुस खान को झालावाड़ एवं बूंदी का जिला प्रभारी बनाया गया है.. इसी प्रकार जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री किरण माहेश्वरी को प्रतापगढ़ एवं नागौर जिले की प्रभारी नियुक्त किया गया है...

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।