मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने अधिकारियों को निर्देश दिए है कि जन अभाव अभियोगों को समयबद्ध रूप से निस्तारित किया जाना चाहिए...उन्होंने कहा है कि शिकायतों के अंतिम निस्तारण से पहले उनका क्राॅस वेरिफिकेशन कर शिकायतकर्ता को संतुष्ट किया जाना जरूरी है...राजे ने जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों को भी 24 घंटे के अन्दर पोर्टल पर रजिस्टर करके उनका समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है....राजे ने सोमवार को मुख्यमंत्री निवास पर जन अभाव अभियोगों की समीक्षा बैठक की...राजे ने बैठक में मौजूद संसदीय सचिवों से कहा कि वे जन समस्याओं के निराकरण में जन अभाव अभियोग समिति के अध्यक्ष श्रीकृष्ण पाटीदार का सहयोग करें और जनता के बीच जाकर जन शिकायतों के निस्तारण की नियमित जांच और क्राॅस वेरिफिकेशन करें....
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।