प्रशिक्षु पुलिसकर्मियों की पासिंग आउट परेड का आयोजन
(India)
राजस्थान पुलिस अकादमी के परेड़ ग्राउण्ड पर प्रशिक्षु पुलिसकर्मियों की पासिंग आउट परेड का आयोजन किया गया,,, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश के गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया ने परेड की सलामी ली,,, प्रशिक्षण के दौरान श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले पुलिसकर्मियों को गृहमंत्री ने मेडल और प्रशंसनीय पत्र देकर सम्मानित किया,,, पासिग आउट परेड में 448 प्रशिक्षु उपनिरीक्षकों और कांस्टेबल्स ने भाग लिया,,, इस दौरान गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया ने सभी प्रशिक्षुओं को बधाई देकर कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए काम करने को कहा,,, उन्होनें राजस्थान पुलिस की सराहना करते हुए हार्डकोर अपराधियों से टकराने वाले पुलिसकर्मियों को भी बधाई दी और इसी प्रकार आगे बढ़ते हुए काम करने को कहा,,, वहीं डीजीपी मनोज भट्ट ने प्रदेश में आंतकवाद निरोधक प्रशिक्षण संस्थान खोलने की जरूरत बताई..... कार्यक्रम में महिला उप निरीक्षक और कांस्टेबल्स रिक्रूट्स के एक दल ने प्रषिक्षण के दौरान सीखी गई आत्मरक्षा की तकनीकों और हैरतअंगेज कारनामों की भी प्रस्तुति दी,,, पुलिस पासिंग आउट परेड में महापौर निर्मल नाहटा, एसीएस होम ए.मुखोपाध्याय और पुलिस अधिकारियों के साथ ही पूर्व पुलिस अधिकारी भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।