राजधानी जयपुर में नगर निगम में एक बार फिर भ्रष्टाचार का भंडाफोड़ हुआ है...एसीबी ने कार्रवाई करते हुए एसई डीके मीणा के पीए सुदेश जांगिड को 3500 रूपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है...दरअसल निगम ठेकेदार ने मुख्यालय में खुद की फर्म की कैटेगिरी को अपग्रेड कराने का आवेदन किया था...जिस पर आरोपी सुदेश जांगिड ने ठेकेदार से 10 हजार रूपए रिश्वत की मांग की और बतौर पेशगी 6500 रूपए ले लिए...परेशान होकर परिवादी ने एसीबी में शिकायत दर्ज कराई...शिकायत को पुख्ता करते हुए एसीबी ने जाल बिछाया और शेष 3500 रूपए लेते हुए पीए जांगिड़ को रंगे हाथों धर दबोचा...फिलहाल एसीबी ने आरोपी से पूछताछ कर मामले की जांच शुरू कर दी है....
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।