सिक्ख समुदाय के विरोध के बाद फिल्म संता बंता प्राइवेट लिमिटेड का प्रदर्शन रोका
(India)
सिक्ख समुदाय के विरोध के बाद जयपुर में फिल्म संता बंता प्राइवेट लिमिटेड का प्रदर्शन रोक दिया गया है...जयपुर में सिक्ख संगठनों की ओर से ये मांग की जा रही थी...उनका आरोप है कि फिल्म में सिक्खों का मजाक बनाया गया है... इसके विरोध में राजापार्क गुरूद्वारे में समाज की बैठक हुई.. उसके बाद आदर्शनगर थाने पर प्रदर्शन किया गया... जहां उन्होंने परिवाद दर्ज कराया और पुलिस से इस मामले में मुकदमा दर्ज कराने की मांग की गई.... सिक्खों के प्रदर्शन के बाद पिंक स्क्वायर, स्पेस, वैशाली नगर और विद्याद्यर नगर में चल रहे फिल्म के प्रदर्शन पर रोक लगा दी गई...

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।