महिला और दो बच्चों की आग में झुलसने से मौत
(India)


दरभंगा में बहेडा थाना के रमौली गाँव में एक तीस वर्षीय महिला सहित दो बच्चों की आग में झुलस कर मौत हो गई। जानकारी के अनुसार रात करीब एक बजे मृतिका के घर से आग और धुँआ निकलते देख सभी आग बुझाने पहुंचे तो देखा की घर में वैष्णवी सहित उसके दो बेटे आग मे बुरी तरह झुलस गये.....वैष्णवी की मौत घटना स्थल पर ही हो गई जबकि उसके दोनों बेटों की मौत इलाज के दौरान अस्पताल मे हो गई.....वही मृतिका के भाई ने महिला के ससुराल वालों पर आरोप लगाया है कि ससुराल वाले दहेज के लिए उसकी बहिन को परेशान करते थे और वह अपने माइके ही रहती थी.... करीब एक महिने पहले ही महिला ससुराल आई थी और आज उसकी हत्या कर दी गई.....

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।