घुसपैठ रोकने के लिए पाक सीमा पर बनेंगी लेजर दीवारें
(India)

पंजाब में भारत-पाकिस्तान के बीच की अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) के संवेदनशील क्षेत्रों में आतंकियों का घुसपैठ रोकने के लिए अब एक दर्जन श्लेजर दीवारेंश् बनाई गई है। सुरक्षा प्रणाली को कडा करने के तहत यह कदम उठाया गया है। वहीं सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक पंजाब में आईबी पर नदी पट्टी के संवेदनशील क्षेत्र में 8 इन्फ्रारेड और लेजर सिस्टम को लगा दिया गया है, जबकि चार अन्य जगह भी जल्द ही इसे शुरू कर दिया जाएगा।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।