पश्चिम बंगाल में 53 सीटों के लिए मतदान जारी
(India)
पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के पांचवें चरण में कोलकाता दक्षिण की चार सीटों समेत दक्षिण 24 परगना और हुगली की 53 सीटों के लिए आज शनिवार को वोट डाले जा रहे है.... 43 महिलाओं सहित कुल 349 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। इस चरण के प्रमुख उम्मीदवारों में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी, पंचायत मंत्री सुब्रत मुखर्जी, समेत राज्य के 11 मंत्रियों के अलावा कांग्रेस की दीपा दासमुंशी, अब्दुल मन्नान, शुभंकर सरकार, माकपा के सुजन चक्रवर्ती, रबीन देब, भाजपा के चंद्र कुमार बोस प्रमुख हैं। स्टार उम्मीदवारों में गायक इंद्रनील सेन और भारतीय मिड फील्डर नबी शामिल हैं। निर्वाचन आयोग ने इस चरण में कुल 6979 मतदान परिसर में कुल 14,565 बूथों पर सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान की व्यवस्था की है। इनमें से 390 महिला संचालित बूथ होंगे। जहां सभी मतदानकर्मी महिलाएं होंगी। दक्षिण 24 परगना में सबसे अधिक 258, कोलकाता दक्षिण में 24 और हुगली में 108 बूथों पर मतदान का संचालन महिलाएं कर रही हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।