दिल्ली में वायु प्रदूषण को कम करने के लिए 15 अप्रैल से लागू किए गए ऑड-ईवन योजना के दूसरे चरण का आज अंतिम दिन है। आज आखिरी दिन दिल्ली में ईवन नंबर की गाडियां ही चलेंगी। दिल्ली के तमाम इलाकों में अप्रैल के पहले हफ्ते के मुकाबले ऑड-इवन के दौरान प्रदूषण में पीएम 10 का स्तर बढ़ा है और ये आंकड़े दक्षिणी दिल्ली, सेंट्रल दिल्ली और नॉर्थ दिल्ली की है. यानी लगभग सभी जगहों पर पीएम 10 का स्तर में इजाफा हुआ है। इस बीच प्रदूषण का हवाला देकर दिल्ली में हर महीने 15 दिनों तक ऑड-इवन लागू करने पर विचार कर रही दिल्ली सरकार ने फिलहाल इस पर ब्रेक लगा दी है. शुक्रवार को परिवहन मंत्री गोपाल राय ने कहा कि ऑड-इवन के तीसरे चरण से पहले दूसरे चरण की रिपोर्ट पर गहराई से विचार किया जाएगा। बता दे कि 15 अप्रैल से प्रदूषण को कम करने के लिए ऑड ईवन का दूसरे चरण चलाया गया था।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।