सेंसेक्स मामूली बढ़त के साथ बंद
(India)


शुरुआती कारोबार में 150 अंक तक की बढ़त तथा दोपहर बाद पौने दो सौ अंक तक की गिरावट से होते हुये शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार मामूली बढ़त में लगभग सपाट बंद हुये। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 0.01 प्रतिशत यानी 3.52 अंक चढ़कर 25606.62 अंक पर तथा नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 0.03 फीसदी अर्थात 2.55 अंक की तेजी के साथ 7849.80 अंक पर रहा। वैश्विक स्तर पर एशियाई बाजारों में आरंभ में तेजी रही। लेकिन, इस बीच बैंक ऑफ जापान ने नये प्रोत्साहन पैकेज की घोषणा कर बाजार निवेशकों को चैंका दिया। उसने व्यावसायिक बैंकों के लिए शून्य ब्याज दर पर 300 अरब येन के पैकेज की घोषणा की। इससे एशियाई बजारों में बिकवाली शुरू हो गई और लगभग सभी प्रमुख बाजार लुढ़क गये। सेंसेक्स 9.81 अंक की बढ़त में 25612.91 अंक पर खुला। पहले घंटे के ही कारोबार में यह 25612.91 अंक के दिवस के उच्चतम स्तर पर भी पहुंचा। लेकिन, बैंक ऑफ जापान की घोषणा तथा देश के सबसे बड़े निजी बैंक आईसीआईसीआई बैंक के खराब तिमाही परिणाम के दबाव में दोपहर बाद इसमें गिरावट शुरू हो गई।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।