उत्तराखंड के जंगलों में लगी आग बेकाबू
(India)
उत्तराखंड के जंगलों में लगी भीषण आग लगातार फैल रही हैं। अब यह आग राज्य के सभी 13 जिलों के जंगलों तक फैल चुकी है। आग काबू पाने के लिए आर्मी और एयरफोर्स को बुलाया गया है। रविवार को सेना के डप्-17 हेलिकॉप्टर्स से पानी गिराने का काम शुरू कर दिया गया।एमआई-17 हेलीकॉप्टर के जरिए पानी का छिड़काव किया जाएगा। बता दें कि आग गरमी के चलते लगी है। इस आग में अब तक सात लोग मारे जा चुके हैं जबकि 15 लोग घायल बताए जा रहे हैं। आग से कुल 1890.79 हेक्टेयर वन क्षेत्र बर्बाद हो चुका है। आग का यह सिलसिला दो फरवरी को शुरू हुआ था। सबसे ज्यादा वेतालघाट, रामगढ़ टाइगर रिजर्व और राजाजी नेशनल पार्क के जंगलों में नुकसान की खबर है। तेज हवा की वजह से फैलती आग को काबू करने के लिए अब एनडीआरएफ की टीमों को लगाया गया है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।