दिल्ली की सड़कों पर रविवार से सभी नंबर की कारें फर्राटा भरेंगी। शनिवार को सम विषम का अंतिम दिन था। सम विषम की दोबारा वापसी विशेष समिति की रिपोर्ट आने के बाद होगी। 10 मई तक इसकी रिपोर्ट तैयार होगी। इससे यह साफ हो गया है कि मई में सम विषम फॉर्मूले की वापसी नहीं हो रही है। नंबर नियम को फिर से लागू करने के लिए अब दिल्ली सरकार के पास दो मॉडल हैं। सर्दी में स्कूलों की छुट्टियों के साथ की गई व्यवस्था और 15 से 30 अप्रैल की व्यवस्था। दिल्ली के परिवहन मंत्री गोपाल राय ने बताया कि कमेटी की रिपोर्ट के बाद सरकार भी जांच कराएगी। इसके आधार पर ही कमेटी नई व्यवस्था पर फैसला लेगी। पर्यावरण समिति ने यह फैसला जरूर ले लिया है कि 22 मई को उत्तर पश्चिम दिल्ली में कार फ्री डे का आयोजन होगा। इसके लिए विभागों को तैयारियों के आदेश दिए गए हैं। परिवहन मंत्री ने कहा कि पूरी दुनिया में सम विषम के इन दोनों चरणों की तुलना हो रही है। अब तक दुनिया में 14 जगहों पर यह व्यवस्था लागू हुई है। पेरिस में एक दिन व बीजिंग का 15 दिन का ही मॉडल सफल हुआ है। दूसरी बार यहां भी दिककतें हुईं। इससे बीजिंग, मास्को, अमेरिका, मैक्सिको समेत हरियाणा, महाराष्ट्र एवं अन्य राज्यों में उत्साह बढ़ा है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।