गरीबों की जिंदगी बदलना सरकार का लक्ष्य-मोदी
(India)
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को महत्वाकांक्षी उज्ज्वला योजना का शुभारंभ बलिया से करते हुए कहा कि गरीबों की जिंदगी बदलना सरकार का लक्ष्य है। अब तक जितनी भी योजनाएं पूर्ववर्ती सरकारों ने बनाईं उसमें केवल मतपेटी का ध्यान रखा गया। केन्द्र में पहली सरकार है जो गरीबों की जिंदगी बदलने का काम कर रही है। इससे पहले पीएम ने बीपीएल परिवारों की दस महिलाओं को अपने हाथों से एलपीजी कनेक्शन दिये। माल्देपुर मोड़ स्थित मैदान में प्रधानमंत्री ने कहा कि आज मजूदर दिवस है। गरीबी से जूझ रहा हर व्यक्ति मजदूरी कर रहा है। गरीबी हटाने को नारा तो बहुत दिया गया लेकिन गरीबों का ध्यान नहीं दिया गया। मोदी ने उज्ज्वला योजना की तारीफ करते हुए कहा कि देश में पहली बार कोई ऐसी योजना लांच हो रही है जो पांच करोड़ गरीबों के लिए है। पेट्रोलियम मंत्रालय कभी गरीबों का नहीं माना गया लेकिन पहली बार इसी मंत्रालय से गरीबों के लिए इतनी बड़ी योजना शुरू हो रही है। तीन साल में पांच करोड़ परिवारों में रसोई गैस पहुंचाना हमारा लक्ष्य है। 2019 में जब महात्मा गांधी की 150वीं जयंती होगी तो गरीबों के यहां ये कनेक्शन पहुंच चुके होंगे।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।