उत्तराखंड में राष्ट्रपति शासन पर सुप्रीम कोर्ट मंगलवार से सुनवाई करेगा। सुप्रीम कोर्ट क्या फैसला करता है इस पर भाजपा-कांग्रेस ही नहीं पूरे प्रदेश की नजरें टिकी हैं। सुप्रीम कोर्ट ने 29 अप्रैल को विधानसभा में होने वाले शक्ति परीक्षण पर रोक लगा दी थी। साथ ही केंद्र में राष्ट्रपति शासन लगाने का आधार बताने के लिए कहा था। इसके लिए सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से सात सवाल पूछे थे। साथ ही यह भी कहा था कि कोर्ट इस मामले को संविधान पीठ को नहीं सौंपेगा और 14 मई से होने वाली गर्मियों की छुट्टियों से पहले ही इस मामले में अपना फैसला सुना देंगे। इससे अब प्रदेश की नजरें सुप्रीम कोर्ट में मंगलवार से शुरू होने वाली सुनवाई पर टिकी है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।