प्रवर्तन निदेशालय के मुख्यालय में लगी आग
(India)
राष्ट्रीय राजधानी स्थित प्रवर्तन निदेशालय के मुख्यालय में आज आग लग गई। अधिकारियों ने बताया कि खान मार्केट इलाके में लोकनायक भवन के छठवीं मंजिल पर आग लगी। इस मंजिल में प्रवर्तन निदेशालय का मुख्यालय स्थित है। उन्होंने कहा, आज अल सुबह धुआं आने एवं आग लगने की खबर मिली तथा इस आग पर दमकल कर्मियों ने तुरंत काबू पा लिया। प्रवर्तन निदेशालय एक केन्द्रीय जांच एजेंसी है, जो देश में धनशोधन एवं विदेशी मुद्रा के उल्लंघन के मामलों की जांच करती है। यह निदेशालय केन्दीय वित्त मंत्रालय के तहत काम करती है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।