दिल्ली गुड़गांव एक्सप्रेस वे बार्डर पर रजोकरी दिल्ली में डीजल कैब चालकों ने सुबह जाम लगा दिया। जिससे दिल्ली की ओर पांच किलोमीटर लंबा जाम लग गया। जाम के कारण लोगों को आॅफिस पहुंचने में असुविधा हुई। चालक सुप्रीम कोर्ट के डीजल कैब पर प्रतिबंध के विरोध पर जाम लगाया था। जिससे हाईवे पर ट्रैफिक प्रभावित रहा। सोमवार की सुबह सवा आठ बजे 40 से अधिक डीजल कै ब चालकों गुड़गांव से दिल्ली रजोक री बार्डर पर जाम लगा दिया। जिसे गुड़गांव से दिल्ली ओर वाहनों की लाइन लंबी लाइन लग गई। सूचना मिलते ही गुड़गांव पुलिस पहुंची और जाम को खुलवा दिया। जिसके बाद कैब चालकों ने दिल्ली से गुड़गांव की ओर आ रहे रुट पर हाईवे को जाम कर दिया।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।