बादल छाने से आई तापमान में कमी
(India)

राजधानी समेत राजस्थान के कई जिलों में आधी रात से तड़के तक बादलों के बीच से बिजली कड़की और बारिश ने भिगो दिया। रात करीब 2 बजे से मौसम में आए बदलाव का निशानी सोमवार दोपहर बाद आए बादलों के साथ ही दिखाई देना शुरू हो गई थी। आधी रात तो लोगों की नींद उड़ाने वाली बादलों के बीच से आने वाली आवाजों और बिजली चमकने की रोशनी ने डरा दिया था। दो दिन पहले ही मौसम विभाग ने संभावना जताई थी कि राजस्थान में धूल भरी आंधी चलने के बाद इस माह के पहले सप्ताह में बारिश हो सकती है। मौसम विभाग का प्रिडिक्शन एकदम सटीक गया है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।