‘सूचना मिलने के बावजूद पठानकोट एयरबेस में आतंकी कैसे घुस गए’
(India)


पठानकोट एयरफोर्स बेस पर आतंकवादी हमले को संसद की एक समिति ने बड़ी चूक के साथ सरकार की लापरवाही भी बताया है। समिति ने मोदी सरकार को फटकार लगाते हुए कहा कि सूचना मिलने के बावजूद आतंकी कैसे घुस गए। इसके अलावा इस मामले में पाकिस्तान से मदद लेने की क्या जरूरत थी। गृह मंत्रालय से संबद्ध स्थायी समिति ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि जब समय रहते आतंकवादी हमले की सूचना मिली तो फिर कैसे आतंकी वायु सैनिक अड्डे में घुसे और हमले को अंजाम दिया। इसके अलावा इस हमले की जांच में पाकिस्तान सरकार से मदद मांगने और पाकिस्तान के संयुक्त जांच दल को देश में आने की अनुमति देने पर भी सवाल उठाते हुए इस फैसले का कारण जानना चाहा है। समिति ने पठानकोट वायुसैनिक अड्डे की सुरक्षा व्यवस्था को कमजोर बताते हुए इस पर चिंता जतायी है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।