डीजल टैक्सियों के संचालन पर दिल्ली-एनसीआर में लगी रोक को केजरीवाल सरकार ने चुनौती दी है। दिल्ली सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दी है कि डीजल कैब पर प्रतिबंध का क्रियांवयन चरणबद्ध तरीके से किया जाए। दिल्ली सरकार ने अपनी याचिका में दलील दी है कि अचानक दिल्ली एनसीआर में डीजल टैक्सियों पर प्रतिबंध लगाने से कानून व्यवस्था की समस्या खड़ी हो गई है। गौरतलब हो कि सुप्रीम कोर्ट के इस आदेश के बाद टैक्सी और कैब चालक पिछले दो दिनों से लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। दोनों ही दिन डीएनडी को जाम किया गया। इससे कई किलोमीटर तक जाम उस दौरान लगाया जब ऑफिस का समय था।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।