राजधानी में भीषण गर्मी को देखते हुए दिल्ली सरकार ने मंगलवार को 11 मई से छुट्टियों का ऐलान कर दिया। यह आदेश सरकारी और निजी दोनों तरह के स्कूलों पर लागू होगा। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अगर कोई स्कूल इस निर्देश का पालन नहीं करता है तो उसके खिलाफ तुरंत कार्रवाई होगी। इस बीच, राजधानी में मंगलवार को गर्मी से थोड़ी राहत मिली। सोमवार के मुकाबले अधिकतम तापमान करीब 4.5 डिग्री गिरकर 39.6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। न्यूनतम तापमान 30 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार को दोपहर बाद से कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश हो सकती है। सुबह से बादल छाए रहने की संभावना है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।